गरियाबंद

बजट: उच्च शिक्षा के लिए सुविधा मिलेगी-नेहरू राम
25-Feb-2026 3:38 PM
बजट: उच्च शिक्षा के लिए सुविधा मिलेगी-नेहरू राम

मैनपुर, 25 फरवरी। राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू राम निषाद ने राज्य सरकार द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से जुड़े प्रावधानों पर प्रतिक्रिया दी है। नेहरू राम निषाद ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, वित्त मंत्री ओपी चौधरी और स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल के प्रति आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि बजट में रायपुर में 200 सीटों के अन्य पिछड़ा वर्ग पोस्टमैट्रिक छात्रावास तथा मनेंद्रगढ़ और रायगढ़ में 100-100 सीटों के पोस्टमैट्रिक छात्रावास के लिए प्रावधान किया गया है। इसके अलावा बिलासपुर में ओबीसी वर्ग के लिए प्रयास आवासीय विद्यालय भवन निर्माण हेतु 20 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। निषाद ने कहा कि इन प्रावधानों से विद्यार्थियों, विशेषकर छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए सुविधा मिलेगी और दूरस्थ क्षेत्रों के छात्रों को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि आयोग समाज के विकास से जुड़े मुद्दों पर सरकार के साथ समन्वय बनाकर कार्य करता रहेगा।


अन्य पोस्ट