गरियाबंद

वीरेंद्र यादव भाजयुमो रायपुर ग्रामीण के सोशल मीडिया सह प्रभारी
24-Feb-2026 9:52 PM
वीरेंद्र यादव भाजयुमो रायपुर ग्रामीण के सोशल मीडिया सह प्रभारी

नवापारा राजिम, 24 फरवरी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय,भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, संगठन महामंत्री पवन साय एवं रायपुर ग्रामीण के जिला अध्यक्ष श्याम नारंग  के निर्देश पर भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष पिंटू साहू द्वारा युवा मोर्चा में नई संगठनात्मक नियुक्ति की है,जिसमें उन्होंने विरेंद्र यादव को भाजयुमो रायपुर ग्रामीण के सोशल मीडिया सह प्रभारी बनाया है। वर्तमान में विरेंद्र यादव ग्राम पंचायत कोलियारी (लखना ) के युवा सरपंच के साथ साथ छ. ग. कोसरिया यादव समाज लखना सर्किल परिक्षेत्र के कोषाध्यक्ष भी है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए विरेन्द्र यादव ने सभी शीर्ष नेतृत्व का सहृदय आभार व्यक्त किया है तथा भारतीय जनता पार्टी की रीति- नीति तथा समस्त योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का विश्वास दिलाया है ।


अन्य पोस्ट