गरियाबंद

सर्वसम्मति से प्रेस क्लब के पदाधिकारियों का चयन, मार्च में शपथ ग्रहण समारोह
25-Feb-2026 4:29 PM
 सर्वसम्मति से प्रेस क्लब के पदाधिकारियों  का चयन, मार्च में शपथ ग्रहण समारोह

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजिम, 25 फरवरी। प्रेस क्लब राजिम के पंजीयन के बाद सोमवार को कोर कमेटी की पहली औपचारिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें क्लब के पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया। बैठक दोपहर 12 बजे आयोजित हुई, जिसमें पत्रकारों ने संगठन की कार्ययोजना, विस्तार और भविष्य की गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की।

नीरज शर्मा बने प्रथम अध्यक्ष

बैठक में सर्वसम्मति से नीरज शर्मा (संवाददाता आईबीसी 24) को प्रेस क्लब राजिम का प्रथम अध्यक्ष चुना गया। सचिव पद की जिम्मेदारी श्रीकांत साहू (छग प्रयाग न्यूज) को सौंपी गई। उपाध्यक्ष पद पर सोमा शर्मा (संवाददाता आईएनएच 24म7) को चुना गया, जबकि सहसचिव के रूप में तामेश्वर साहू (संवाददाता अनादि टीवी) तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए कुलदीप अग्रवाल (संवाददाता बंसल न्यूज) को जिम्मेदारी दी गई।

संगठन विस्तार को लेकर लिए गए निर्णय

बैठक में संगठन के विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए। सदस्यों ने तय किया कि राजिम, नवापारा और आसपास के क्षेत्रों के इच्छुक पत्रकारों को प्रेस क्लब से जोडऩे के लिए शीघ्र ही आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे।

 साथ ही क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकारों को क्लब में संरक्षक के रूप में सम्मानित कर संगठन से जोड़ा जाएगा, जिससे पत्रकारिता के क्षेत्र में मार्गदर्शन और सहयोग की परंपरा मजबूत हो सके।

इसके अलावा यह भी निर्णय लिया गया कि प्रेस क्लब राजिम के नवनियुक्त पदाधिकारियों का विधिवत शपथ ग्रहण समारोह आगामी मार्च माह में आयोजित किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित किया जाएगा।

पत्रकार साथियों ने दी बधाई

प्रेस क्लब राजिम के नव गठित समस्त पदाधिकारियों की नियुक्ति पर इन्हें श्रमजीवी पत्रकार संघ गरियाबंद के जिला अध्यक्ष श्याम किशोर शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार रमेश पहाडिय़ा, रमेश चौधरी, वेदप्रकाश तिवारी, आलोक पहाडिय़ा, डॉ. लीलाराम साहू, बिशेसर हिरवानी, प्रकाश वर्मा, कामेश्वर गोस्वामी, मनीष जैन, श्रमजीवी पत्रकार संघ अभनपुर के ब्लॉक अध्यक्ष प्रवीण साहू, संतोष सोनकर, युवराज साहू, तुकाराम कंसारी सहित अंचल के सभी पत्रकार साथियों ने बधाई दी है।


अन्य पोस्ट