गरियाबंद

नवापारा में रमजान पर इफ्तार
25-Feb-2026 4:25 PM
नवापारा में रमजान पर इफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 25 फरवरी। नवापारा में रमजान शरीफ  के अवसर पर भाजपा नीति मंच अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष की ओर से नवापारा मुस्लिम समाज के बीच इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में रोजेदारों के साथ सामूहिक इफ्तार कर आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व छत्तीसगढ़ हज कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अकरम रिजवी, बालोद जिले के जिला अध्यक्ष समीर रिजवी, इमरान इम्मू सोलंकी, अनस रिजवी, भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. अब्दुल रशीद तथा भाजपा नीति मंच के जिला उपाध्यक्ष अजहर रजा उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त मुस्लिम समाज के वरिष्ठजन भी कार्यक्रम में शामिल हुए, जिनमें पूर्व अध्यक्ष हाजी बिलाल अहमद रिजवी, गुलाम मुस्तफा, मुस्लिम समाज के उपाध्यक्ष सुबराती खोखर, शकील वारसी, साजिद चांगल, नुमान सोलंकी सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इस अवसर पर भाजपा नीति मंच के जिला अध्यक्ष अयाज रजा ने सभी रोजेदारों को पवित्र माह रमजान की मुबारकबाद पेश करते हुए कहा कि रमजान आत्मसंयम, इबादत और इंसानियत का संदेश देता है। उन्होंने सभी से दुआ में याद रखने की अपील की तथा मुल्के हिंदुस्तान में अमन-चैन कायम रहने, जिले और क्षेत्रवासियों की खुशहाली एवं तरक्की के लिए विशेष दुआ की। कार्यक्रम का समापन सामूहिक दुआ के साथ हुआ, जहां उपस्थित जनों ने आपसी एकता, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने का संकल्प लिया।


अन्य पोस्ट