गरियाबंद

सरकारी अधिकारी-कर्मचारी हड़ताल पर, काम प्रभावित
31-Dec-2025 3:58 PM
सरकारी अधिकारी-कर्मचारी हड़ताल पर, काम प्रभावित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

गरियाबंद, 31 दिसंबर। जिले में सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल आज तीसरे दिन भी जारी रही। वे 11 सूत्रीय मांगों को लेकर गरियाबंद के गांधी मैदान में हड़ताल कर रहे हैं। अधिकारी-कर्मचारियों के हड़ताल में होने शासकीय कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। 

छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर जिले के सैकड़ों कर्मचारी इस तीन दिवसीय ‘काम बंद, कलम बंद’आंदोलन में शामिल हुए। हड़ताली कर्मचारियों के समर्थन में जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सुखचंद बेसरा पहुंचे हुए थे।

 

उनकी मांगों में केंद्र के समान डीए, एरियर्स, पिंगुआ कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक करने, दैनिक, अनियमित, संविदा कर्मचारियों को नियमित करने की ठोस नीति बनाने सहित 11 सूत्रीय मांग है।

 इस दौरान फेडरेशन के पदाधिकारियों ने सरकार पर ‘मोदी की गारंटी’ पूरा नहीं करने और वादा खिलाफी का आरोप लगाया। धरनास्थल पर हड़ताली कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की और कहा कि अगर मांगें पूरी नहीं होती है तो अनिश्चितकालीन हड़ताल में जाने बाध्य होंगे। धरना प्रदर्शन में  एम आर खान, जिला संयोजक ,  मनीष सिंह ठाकुर, प्रांता अध्यक्ष, छ.ग. शासकीय वाहन यांत्रिक कर्मचारी ,सुखचंद बेसरा, जिला अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी, गरियाबंद ,  मिथिल यादव,  प्रदीप वर्मा संरक्षक डॉ. आर के तलवे राजपत्रित अधिकारी संघ,  बसंत त्रिवेदी महासचिव मनोज खरे ब्लॉक संयोजक बसंत मिश्रा प्रवक्ता , सुनील यादव संभागीय सचिव ,   सुदामा ठाकुर संरक्षक,  मोतीलाल साहू , यशवंत साहू,  मुकेश साहू , बहादुर कश्यप ,सहित सैकड़ो अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट