गरियाबंद

युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष ने की भाजपा नेताओं से मुलाकात
23-Dec-2025 3:54 PM
युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष ने की भाजपा नेताओं से मुलाकात

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजिम, 23 दिसंबर। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा, जिला गरियाबंद के नवनियुक्त अध्यक्ष हेमंत कुमार नागेश का राजिम आगमन पर प्रेम रतन मैरिज पैलेस में भाजपा नेता जितेंद्र राजू सोनकर एवं राजिम भक्तिन माता समिति के अध्यक्ष लाला साहू,पूर्व पार्षद नंदी शर्मा से सौजन्य भेंट मुलाकात किया।

इन नेताओं ने उन्हें फूलमाला पहना कर गुलदस्ता भेंटकर स्वागत भेंट किया। वहां पर वरिष्ठ भाजपा नेता गुरु नारायण तिवारी,भाजयुमो के प्रदेश पदाधिकारी अभिषेक सोनकर,एवं भाजपा कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का आत्मीय स्वागत कर जितेंद्र राजू सोनकर ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवा मोर्चा के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोडऩा समय की आवश्यकता है।  उन्होंने राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रवाद और संगठनात्मक मजबूती पर बल देते हुए युवाओं को भारतीय जनता युवा मोर्चा के साथ सक्रिय रूप से जोडऩे का आह्वान किया। इस अवसर पर भाजपा नेता लाला साहू ने कहा कि युवा शक्ति ही देश और प्रदेश के विकास की आधारशिला है। युवाओं को पार्टी के प्रति प्रेम, आस्था और विश्वास बढ़ाने के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के विकास में रचनात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से भेंट मुलाकात के पश्चात भाजयुमो के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष हेमंत नागेश अपने गृह ग्राम मुड़ागांव देवभोग के लिए रवाना हुए।


अन्य पोस्ट