गरियाबंद

सीमा साहू को शिक्षाशिल्पी सम्मान
20-Dec-2025 6:55 PM
सीमा साहू को शिक्षाशिल्पी सम्मान

नवापारा राजिम, 20 दिसंबर। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पांडुका गरियाबंद व्याख्याता सीमा साहू को उनके उत्कृष्ट शिक्षा में योगदान के लिए शिक्षा शिल्पी सम्मान से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान देश के विभिन्न राज्यों के शिक्षकों के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षकों की भूमिका विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला के दौरान अपने शोध आलेख प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के प्रथम दिवस में शिक्षण कार्य,कुशल प्रबंधन, योजना निर्माण,शिक्षा सुविधा,नेतृत्व, नियंत्रण,के साथ एक सुविधादाता के रूप में एक अच्छे शिक्षक के कर्तव्य व उत्तरदायित्व का निर्वहन किस प्रकार किया जाए विषय पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम के द्वितीय दिवस में अवार्ड समारोह का आयोजन किया गया। देश के विभिन्न राज्यों से चयनित 21 शिक्षकों को शिक्षाशिल्पी सम्मान, 8 शिक्षकों को शिक्षा शिरोमणि सम्मान से सम्मानित किया गया। इस सम्मान के लिए उन्हें जिला शिक्षा अधिकारी जगजीत सिंह धीर ,भारत स्काउट गाइड जिला सचिव रोमन लाल साहू, प्राचार्य युवराज साहू ,जिला संगठन आयुक्त स्काउट आशीष कुमार साहू,डी टी सी सुनील देशलहरे,अंजू डेकर,विकासखंड सचिव रामप्रसाद साहू,शिव शंकर कंवर,मुरारी साहू,धर्मेंद्र ठाकुर, लुकेश्वर प्रधान,भोजन प्रभारी प्रेमलाल साहू, टेक्निकल प्रभारी चैतन्य यदु, मीडिया प्रभारी पूरन लाल साहू सहित समस्त पदाधिकारी गरियाबंद एवं शाला परिवार ने शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना दी


अन्य पोस्ट