गरियाबंद

माधुरी साहू महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी की सह-समन्वयक नियुक्त
19-Dec-2025 3:41 PM
माधुरी साहू महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी की सह-समन्वयक नियुक्त

नवापारा-राजिम, 19 दिसंबर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, संगठन महामंत्री पवन साय एवं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष  विभा अवस्थी की सहमति से भाजपा महिला मोर्चा छत्तीसगढ़ की प्रदेश कार्यकारिणी में माधुरी साहू को सह-समन्वयक पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति की घोषणा होते ही महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं, भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष और उत्साह का माहौल है।

संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका और महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर लंबे समय से किए जा रहे कार्यों को देखते हुए इस नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। माधुरी साहू की नियुक्ति पर विधायक इंद्र कुमार साहू, जिला अध्यक्ष श्याम नारंग सहित जिले के सभी मंडलों के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। सभी नेताओं ने विश्वास जताया है कि वे संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के साथ-साथ महिलाओं के हितों के लिए प्रभावी भूमिका निभाएंगी।


अन्य पोस्ट