गरियाबंद

शोभायात्रा का भाजपाइयों ने किया भव्य स्वागत
19-Dec-2025 3:34 PM
शोभायात्रा का भाजपाइयों ने किया भव्य स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा राजिम, 19 दिसंबर। सतनामी समाज द्वारा बाबा गुरु घासीदास जयंती 18 दिसंबर को नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में समाजिक जन शामिल हुए।

इस अवसर पर शहर के नेहरू गार्डन के पास भव्य स्वागत किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से नगर पालिका अध्यक्ष ओम कुमारी साहू,विधायक प्रतिनिधि संजय साहू,महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकरिणी सदस्य योगिता सिन्हा, पार्षद गण नम्मू नारायण ध्रुव, सहदेव कंसारी, पूजा कंसारी,हर्षा कंसारी, उमा कंसारी,प्रभा बांसवार,गोलू यादव, अकरम रिज़वी,किरण सोनी,गीता बाई राजपूत,पार्षद प्रतिनिधि लीलाराम निषाद सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट