गरियाबंद

चेतन साहू बने ग्रामीण जिलाध्यक्ष
16-Dec-2025 7:56 PM
 चेतन साहू बने ग्रामीण जिलाध्यक्ष

नवापारा राजिम, 16 दिसंबर। अखिल भारतीय कर्मा सेना छत्तीसगढ़ प्रदेश ईकाई द्वारा अभनपुर विधानसभा के ग्राम दादरझोरी निवासी वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता चेतन साहू को कर्मा सेना के रायपुर जिला ग्रामीण अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

चेतन साहू के समाज के प्रति लगन मेहनत को देखते हुए अखिल भारतीय कर्मा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार साहू ,राष्ट्रीय महासचिव विक्रम साहू, प्रदेश अध्यक्ष नन्द कुमार बनपेला, प्रदेश महासचिव योगेंद्र साहू, विद्या देवी साहू के द्वारा यह नियुक्ति दी है। चेतन साहू ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन्हें जो दायित्व सौंपा है, उस पर पूरा विश्वास से खरा उतरने का प्रयास करूंगा। इस अवसर पर अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू,गोबरा नवापारा नगर पालिका अध्यक्ष ओम कुमारी संजय साहू, महिला जिला ग्रामीण अध्यक्ष हेमलता साहू, अभनपुर, नवापारा, राजिम साहू समाज सहित अनेक शुभचिंतकों ने बधाई शुभकामनाए दिए है।


अन्य पोस्ट