गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
छुरा, 16 दिसंबर। इंडियन पब्लिक हाई स्कूल, तुमगांव छुरा में 15 से 19 दिसंबर तक वार्षिक खेल उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। खेल उत्सव का शुभारंभ 15 दिसंबर को पत्रकारों ने किया।
पत्रकारों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए खेलों के महत्व पर अपने विचार रखे और कहा कि खेलों को जीवन का हिस्सा बनाए रखना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि हार और जीत खेल तथा जीवन दोनों का हिस्सा हैं।
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, इस वार्षिक खेल उत्सव के अंतर्गत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान दौड़, कबड्डी, खो-खो, रिले दौड़, कैरम, शतरंज, कुर्सी दौड़, जलेबी दौड़, वॉलीबॉल और क्रिकेट जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिताओं का आयोजन दिवसवार किया गया है।
इस अवसर पर संस्था प्रमुख प्रीतम साहू, एच.ओ.डी. रेवेंद्र दीक्षित, प्राचार्य शशि तिवारी, विद्यालय प्रबंधक प्राची साहू सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यालय कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में नंदेश्वरी साहू, सोनिया सोनी, मंगला देवी राजपूत, यमुना नेताम, एकता वर्मा, प्रेरणा साहू, दिशा साहू, रागिनी यादव, मुस्कान चंद्राकार, कीर्ति पटेल, ऊषा यादव, भारती यादव, शैलेंदी साहू, मोनिका यादव, प्रीति सेन, नाहिद खान, गुंजिता साहू, चित्ररेखा यदु, प्रियंका चंद्राकर, अंजुरानी द्विवेदी, सिमरन बानो, सुनीता निषाद, मनोज साहू, बिरेंद्र साहू, कन्हैया सोनवानी, मोहेंद्र कुमार ध्रुव, डिगेश बघेल सहित विद्यालय परिवार के सदस्य शामिल रहे।
विद्यालय प्रशासन के अनुसार, खेल उत्सव के अंतर्गत आयोजित प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है और कार्यक्रम 19 दिसंबर तक जारी रहेगा।


