गरियाबंद

नितिन नबीन को भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर श्याम अग्रवाल ने दी बधाई
16-Dec-2025 3:43 PM
नितिन नबीन को भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर श्याम अग्रवाल ने दी बधाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजिम, 16 दिसंबर। भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा निर्णय लेते हुए छत्तीसगढ़ प्रभारी और बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को पार्टी का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनके इस महत्वपूर्ण पद पर चयन से भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं में उत्साह का माहौल है। नितिन नबीन को संगठन और सरकार दोनों स्तरों पर अनुभवी, कर्मठ और जमीनी नेता के रूप में जाना जाता है।

नितिन नबीन के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की घोषणा के बाद देशभर से उन्हें बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया है। भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति श्याम अग्रवाल ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में पार्टी को संगठनात्मक मजबूती मिलेगी और आगामी चुनावों में भाजपा और अधिक सशक्त होकर सामने आएगी।

उन्होंने कहा कि नितिन नबीन ने छत्तीसगढ़ प्रभारी के रूप में संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को जोडऩे और संगठनात्मक ढांचे को सुदृढ़ करने का कार्य किया। वहीं बिहार सरकार में मंत्री रहते हुए उन्होंने जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में भी सक्रिय भूमिका निभाई है। श्री अग्रवाल ने बताया कि नितिन नबीन की नियुक्ति से पार्टी के राष्ट्रीय स्तर पर समन्वय और रणनीतिक मजबूती बढ़ेगी। उनके अनुभव और संगठनात्मक दक्षता से भाजपा को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी।

नितिन नबीन के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा सहित केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में भाजपा ‘सबका साथ, सबका विकास’ के संकल्प को और मजबूती से आगे बढ़ाएगी।


अन्य पोस्ट