गरियाबंद

सालासर समिति के साथ नपा.अध्यक्ष ने शहर वासी को दिया आमंत्रण
15-Dec-2025 3:28 PM
सालासर समिति के साथ नपा.अध्यक्ष ने शहर वासी को दिया आमंत्रण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा राजिम, 15 दिसंबर। सालासर सुन्दरकाण्ड हनुमान चालीसा समिति ने आगामी 21 दिसम्बर रविवार को विशाल कलश यात्रा,राम कथा,11 कन्याओं के सामूहिक विवाह एवं नववर्ष पर विशाल हनुमान चालीसा का आमंत्रण भगवत भक्तों तक पहुंचाने का प्रयास किया है।

 हनुमान चालीसा समिति की अध्यक्ष तारणी शर्मा,उपाध्यक्ष आरती काबरा, सचिव पिंकीं साहू, पूजा, पुष्पलता,मोहिनी, तुलसी, लछमी, मुश्कान, वासनी,छाया,साहू,चंचल,नेहा तारक,सरिता सिंह,आमंत्रण के रूप में राम दरबार, सालासर बालाजी,खाटू श्याम जी,रामलला,तस्वीर वाला फोम युक्त कलेण्डर भगवत भक्तों तक पहुंचा रही है। इस कलेण्डर में भगवान की तस्वीर के अलावा हनुमान चालीसा एवं पूरे आयोजन का विवरण दिया गया है जो आकर्षण का केंद्र है,संस्थापक राजू काबरा ने बताया कि आज प्रचार प्रसार की कड़ी में समिति अपने पारंपरिक ड्रेस में सदर एवम गंज रोड़, बस स्टैंड के हर दुकान तक आमंत्रण देने निकल पड़ी जिसमे,मोहन,सुमित पंजवानी, नंदकिशोर राठी,रूपेंद्र चन्द्राकर,संतोष अग्रवाल,ओमप्रकाश शर्मा, नेमी, संतोष,निखिल,जय, नगरपालिका अध्यक्ष ओमकुमारी संजय साहू,पूजा कन्सारी,साधना सौरज, अनपूर्णा देवांगन,धनमती साहू,पदमनी सोनी,नीता धीवर,हर्षा कन्सारी, उमा, प्रभा,किरण आदि मातृ शक्तियां भी आज शामिल होकर गंज रोड़,सदर रोड का भ्रमण किये।


अन्य पोस्ट