गरियाबंद

अगहन के आखिरी गुरुवार को घरों में सजाई रंगोली
04-Dec-2025 3:47 PM
अगहन के आखिरी गुरुवार   को घरों में सजाई रंगोली

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

मैनपुर, 4 दिसंबर। अगहन में घर-घर माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की जा रही है। अगहन के आखिरी गुरुवार को कमल के फूल की रंगोली बनाना मां लक्ष्मी के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने और उनका स्वागत करने का एक शुभ तरीका है  क्योंकि कमल मां लक्ष्मी का प्रतीक है और गुरुवार का दिन उन्हें समर्पित है।

अगहन गुरुवार के दौरान कमल के फूल की रंगोली बनाना शुभ माना जाता है।

 यह पूजा और उत्सव का एक पारंपरिक हिस्सा है और मैनपुर देवभोग क्षेत्र में यह त्यौहार माहभर परंपरा व उत्सव के साथ मनाया जाता है। अगहन मास में बुधवार को घरों के सामने महिलाएं आकर्षक  रंगोली सजाती दिखाई दे रही हैं।


अन्य पोस्ट