गरियाबंद
गरियाबंद, 30 नवंबर। अमलीपदर पुलिस ने शनिवार को 611 कट्टा का अवैध धान परिवहन करते ट्रक को जब्त किया। जब्त धान की कीमती साढ़े 7 लाख बताई जा रही है। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर अमलीपदर थाना द्वारा ओडिशा प्रांत से अवैध रूप से धान बिक्री हेतु परिवहन कर रहे वाहन चेकिंग के दौरान 611 कट्टा कुल (244.4 क्विंटल) कीमती 7 लाख 57 हजार 640 रूपये का अवैध धान परिवहन करते ट्रक क्रमांक सी.जी. 04 जे.डी. 0761 को जब्त किया गया।
धान के परिवहन एवं बिक्री करने के संबंध में वैध कागजात मांगने पर किसी भी प्रकार का कागजात पेश नही करने पर अवैध धान परिवहन के संबंध में कार्यवाही कर संबंधित विभाग को सुपुर्द किया गया। अवैध धान बिक्री एवं परिवहन के विरूद्ध कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। इसी प्रकार विगत 20 दिनों से विशेष अभियान चलाकर थाना देवभोग एवं थाना अमलीदर के द्वारा धान के अवैध परिवहन एवं बिक्री करते अलग-अलग कुल 22 प्रकरणों में 1786 कट्टा धान (714.4 क्विंटल) कीमती 22 लाख 14 हजार रूपये अवैध परिवहन एवं बिक्री करते हुए पकड़ा गया।


