गरियाबंद

आरएसएस का गृह संपर्क अभियान, भारत माता का चित्र व पुस्तक का वितरण
30-Nov-2025 2:44 PM
आरएसएस का गृह संपर्क अभियान, भारत माता का चित्र   व पुस्तक का वितरण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा राजिम, 30 नवंबर। पंच परिवर्तन और नागरिक कर्तव्य के लिए आरएसएस का गृह संपर्क अभियान के डॉ. के आर सिन्हा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा नवापारा नगर में संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों के तहत गृह संपर्क अभियान में पत्रक एवं भारत माता का चित्र वितरित किया जा रहा है।

 

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक डॉ.के.आर.सिन्हा ने बताया कि व्यापक गृह संपर्क अभियान के तहत साहित्य को घर-घर संघ द्वारा पहुंचा जा रहा है। उन्होंने बताया कि नवापारा नगर को चार बस्तियों में विभाजित किया गया है। अभियान के अंतर्गत स्वयंसेवक बस्ती स्तर पर घर-घर जाकर समाज के सभी वर्गों से संपर्क कर रहे है। शताब्दी वर्ष का यह गृह संपर्क अभियान केवल एक संगठनात्मक कार्यक्रम नहीं बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचने और एकात्मता के भाव को सशक्त करने का प्रयास है। अभियान के दौरान प्रत्येक स्वयं सेवक अपने क्षेत्र के परिवारों से संवाद करेगा। पंच परिवर्तन जिसमें सामाजिक समरसता, स्व का बोध, पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन और नागरिक कर्तव्य के बारे में आग्रह किया जाएगा और संघ यात्रा के विषय रखेंगे। प्रत्येक परिवार के को एक-एक पत्रक ब्रासर, भारत माता का चित्र दिया जा रहा है। गृह संपर्क अभियान के तहत स्वयंसेवको ने बस्ती में परिवारों से मिलकर संवाद किया।


अन्य पोस्ट