गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 26 नवंबर। तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष जितेंद्र साहू का मंगलवार दोपहर राजिम आगमन हुआ। पं. सुंदरलाल शर्मा चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समाजजनों ने बाजे-गाजे, फूल मालाओं और पटाखों के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। स्वागत के बाद साहू सीधे राजीव लोचन मंदिर पहुंचे।
भगवान राजीवलोचन के दर्शन कर प्रदेश की सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना की। इसके बाद उन्होंने राजिम भक्तिन माता के दरबार में भी दर्शन कर आशीर्वाद लिया। दर्शन के बाद उनका काफिला राजिम भक्तिन माता चौक पहुंचा। यहां साहू समाज राजिम भक्तिन माता समिति के अध्यक्ष लाला साहू, युवा प्रकोष्ठ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष राजू साहू, जिला भाजपा महामंत्री चंद्रशेखर साहू, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष मनीष हरित, मंडल अध्यक्ष रिकेश साहू ने उन्हें सम्मानित किया। इसके बाद साहू का काफिला मैनपुर विकासखंड के बोईरगांव झलियाबहरा के लिए रवाना हुआ।
यह दौरा दो दिवसीय है। पहले दिन राजिम में समाज के वरिष्ठजन, पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से लाला साहू, चंद्रशेखर साहू, राजू साहू, रिकेश साहू, मनीष हरित, पार्षद आकाश सिंह राजपूत, संगठन मंत्री रवि शंकर साहू, डॉ. ओंकार साहू, विष्णु साहू, डिगेश्वर साहू, कोमल साहू, उपाध्यक्ष आलोक साहू, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुरेंद्र साहू, रामकुमार साहू, संतोष साहू आदि शामिल रहे।


