गरियाबंद

श्रमिक हित में केंद्र सरकार के फैसला का किया स्वागत
23-Nov-2025 9:41 PM
श्रमिक हित में केंद्र सरकार के फैसला का किया स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा राजिम, 23 नवंबर। जय छत्तीसगढ़ लोक निर्माण एवं सिंचाई विभाग मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री गैंदलाल साहू ने कहा है कि श्रमिक हित में केंद्र सरकार द्वारा अहम फैसला लिया गया है,जिसका स्वागत करते हुए सरकार को बधाई दिये है।

मुख्य बदलाव सभी कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र देना, देश भर में न्यूनतम वेतन लागू करना,कर्मचारियों को समय पर वेतन भुगतान किये जाना, 40 वर्ष से अधिक उम्र के सभी श्रमिकों को नि:शुल्क वार्षिक हेल्थ चेकअप की सुविधा प्रदान किया जायेगा,कई ऐसे कम्पनी है। जिसमें महिलाओं को रात की पाली में कार्य करने की ईजाजत नहीं थी वे अब रात की पाली में सेवा प्रदान कर सकेंगे। इसके लिये नियोक्ता को महिलाओं के लिए पूरा सुरक्षा उपाय करना होगा। इसमें सबसे महत्वपूर्ण निर्णय यह है, कि उद्योग विवादों को सुलझाने के लिए दो सदस्यीय ट्राइब्यूनल होगा, इंस्पेक्टर कम फैसिलिटेटर होगें, जो प्राय: दण्डात्मक कार्यवाही पर संबंधित को अपना सलाह देंगे। शासन के उक्त निर्णय का स्वागत करते हुये देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी जी को रेवाराम साहू अध्यक्ष,गोवर्धन साहू कोषाध्यक्ष, भागवत साहू उपाध्यक्ष मदनलाल साहू उपाध्यक्ष, कुमारी बाई सिदार उपाध्यक्ष,कार्तिकराम यदु, श्यामलाल नागरची,मनहरण साहू, मालिकराम साहू,जयराम साहू, तोरण साहू,नेहरू साहू, चिंताराम सिन्हा, सुमेर निषाद, आदोराम साहू, होरीलाल निषाद,अहिल्याबाई साहू, जनकराम सेन, मधु मानिकपुरी, कुंतराम साहू, धनसाय साहू,पवन बाई साहू, लक्षवन्तिन बाई साहू, हीराराम साहू, श्यामलाल सारथी, शंभूराम भट्ट, सुखीराम डडसेना,ईतवारी राम साहू महासमुंद जिला,गौतम साहू, रामअवतार साहू,आशा साहू, सुखीराम ब्रम्हने, भुवन साहू रायपुर जिला,सीताराम साहू, बालक सिन्हा, दीनबंधु सिन्हा,राजाराम साहू,बजरंग साहू, यादु साहू,रिखीराम साहू धमतरी जिला से धन्यवाद ज्ञापित किया हैं।


अन्य पोस्ट