गरियाबंद

भाजपा का आत्मनिर्भर भारत संकल्प सम्मेलन
21-Nov-2025 3:21 PM
भाजपा का आत्मनिर्भर भारत संकल्प सम्मेलन

विधायक ने स्वदेशी अपनाने का किया आह्वान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 21 नवंबर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत अभनपुर विधानसभा स्तरीय सम्मेलन का आयोजन बुधवार को पंडित ऋषिदास वैष्णव सामुदायिक भवन में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल हुए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक इंद्र कुमार साहू ने स्वदेशी उत्पादों को अपनाने और स्थानीय उत्पादन को बढ़ावा देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि स्थानीय खरीद और घरेलू उत्पादन को प्राथमिकता देकर हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन 2047 को साकार करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।

छगन मुदड़ा ने युवाओं और महिलाओं की भूमिका को आत्मनिर्भर भारत के लिए निर्णायक बताया। वहीं पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का निर्माण तभी संभव है, जब हर नागरिक अपनी जिम्मेदारी समझते हुए इसमें भागीदारी निभाए। सम्मेलन को भाजपा प्रदेश कार्यालय प्रभारी अशोक बजाज, जिला अध्यक्ष श्याम नारंग, ललिता वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष ओम कुमारी साहू सहित कई अन्य अतिथियों ने संबोधित किया।

 

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री संतोष शुक्ला, संचित तिवारी, नवापारा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा, अभनपुर मंडल अध्यक्ष भरत बैस, चंपारण मंडल अध्यक्ष तोषण साहू, खोरपा मंडल अध्यक्ष किशोर साहू, गौरव शर्मा, विवेक शर्मा, वरुण राठी, खेमराज कोसले, मुकेश ढीढी, उत्पल साहू, व्यास नारायण साहू, अनिल अग्रवाल, संजय साहू, ब्रह्मानंद साहू, प्रेमलाल साहू, परदेशी राम साहू, अशोक गंगवाल, रमेश पहाडिय़ा, डॉ निमई विश्वास, मायाराम साहू, राजू रजक, मानिकचौरी के पूर्व सरपंच बुद्धेश्वर साहू, पटेवा सोसायटी अध्यक्ष दौवा राम साहू, चेतना गुप्ता, मंडल महामंत्री चेतन साहू, सिंटू सौरभ जैन, कैलाश साहू, संजीव सोनी, गुलशन साहू, अनुज राजपूत, युवराज यादव, भाजपा नेत्री योगिता सिन्हा, संगीता शर्मा, जीना निषाद, हर्षा कंसारी, साधना सौरज, मीना साहू, जागृति बंजारे, रानू साहू, लोमेश्वरी साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन पालिका उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी एवं आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष विजय गोयल ने किया।--


अन्य पोस्ट