गरियाबंद

धान खरीदी शुरू होने से किसानों में उत्साह का माहौल- ओमकुमारी
17-Nov-2025 4:11 PM
धान खरीदी शुरू होने से किसानों में उत्साह का माहौल- ओमकुमारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा राजिम, 17 नवंबर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की प्रक्रिया शनिवार से प्रारंभ हो गई है। इस कड़ी में अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सुंदरकेरा के धान खरीदी केंद्र में नगर पालिका अध्यक्ष ओम कुमारी-संजय साहू,मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी ने विधि विधान से पूजा करके धान खरीदी प्रारंभ की।

उक्त अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष ओम कुमारी-संजय साहू ने कहा कि धान खरीदी की शुरुआत के साथ प्रदेश भर में किसानों में उत्साह का माहौल है। शासन द्वारा पारदर्शी प्रक्रिया और मजबूत तकनीक व्यवस्था से इस बार की धान खरीदी और अधिक सहज और व्यवस्थित होगी। किसानों का अटूट विश्वास से छत्तीसगढ़ की प्रगति की असली ताकत है। छत्तीसगढ़ के किसान मेहनतकश है। परिणामस्वरूप छत्तीसगढ़ की पहचान धान के कटोरा के रूप में है। समूचे देश में सबसे अधिक कीमत पर धान खरीदी छत्तीसगढ़ शासन कर रही है। किसानों के परिश्रम को सम्मान देने का कार्य छत्तीसगढ़ शासन कर रही है। धान खरीदी में अत्याधुनिक तकनीक, टोकन ऐप एवं जीपीएस आधारित परिवहन, सतर्क ऐप, कमांड एंड कंट्रोल सेंटर जैसे आधुनिक सिस्टम लागू किए गए हैं। जिससे धान खरीदी पारदर्शी एवं सुविधाजनक हो। उक्त अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता परदेशी राम साहू, सरपंच धनेश्वर टंडन,वरिष्ठ भाजपा नेता नत्थूराम साहू,समिति अध्यक्ष नीलकंठ साहू, पूर्व सरपंच टिकेंद्र साहू, हीरा पटेल,थनेंद्र साहू, मंडी प्रबंधक बरखा रानी साहू उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट