गरियाबंद
नवापारा राजिम, 16 नवंबर। संकुल पोंड़ अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला पोंड़, शासकीय नवीन प्राथमिक शाला पोंड़, शासकीय प्राथमिक शाला भुरका में मूलभूत भाषाई दक्षता एवं संख्यात्मक ज्ञान पर आधारित एफएलएन मेला का आयोजन किया गया। जिसमें प्राथमिक शाला के बच्चों ने भाषा और गणित पर आधारित शिक्षण सामग्रियों एवं गतिविधि आधारित शिक्षण पर विभिन्न स्टाल लगाए। स्टाल का अवलोकन कर मजेदार तरीके से सीखना और खेल खेल में मनोरंजक तरीके से सीखना बच्चों ने जाना।
इसके साथ ही शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पोंड़, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पोंड़, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भुरका, शासकीय प्राथमिक शाला पोंड़, शासकीय नवीन प्राथमिक शाला पोंड़, शासकीय प्राथमिक शाला भुरका में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस को बालदिवस के रूप में मनाया गया। बालदिवस के कार्यक्रम में सभी शालाओं में बच्चों के लिए मनोरंजक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पोंड़ में स्टाफ द्वारा बच्चों को न्योता भोज दिया गया एवं बच्चों द्वारा स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद मेला भी आयोजित किया गया।
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पोंड़ द्वारा भी बच्चों को न्योता भोज दिया गया। इस अक्सर पर बच्चों को विभिन्न उपयोगी उपहार स्टाफ द्वारा प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में संकुल प्राचार्य श्रीमती दीपिका माहेश्वरी, संकुल समन्वयक नागेन्द्र कुमार कंसारी, प्रधान पाठक घनश्याम प्रसाद चेलक,चोवाराम साहू,रामनारायण साहू, बिसाहू राम साहू, राजकुमार छुरा,समस्त व्याख्याता, शिक्षक,सहायक शिक्षक, शाला प्रबंधन, पालक एवं शाला के समस्त बच्चे सम्मिलित हुए।


