गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 8 नवंबर। वंदे मातरम् गीत के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में होने वाले राज्य स्तरीय सर्वधर्म प्रार्थना सभा एवं वंदे मातरम् गीत का पूर्ण गायन कार्यक्रम मुख्य अतिथि विष्णु देव साय मुख्यमंत्री एवं गजेंद्र यादव शिक्षा मंत्री के विशेष आतिथ्य में संपन्न होने वाले कार्यक्रम में जिला गरियाबंद की स्काउट गाइड रोवर रेंजर की टीम शासकीय राम बिशाल पांडेय उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल राजिम से रवाना हुई।
रवाना होने से पूर्व सभी स्काउट गाइड रोवर रेंजर एवं स्काउटर गाइडर सहित मुख्य अतिथि देवकी साहू अध्यक्ष एसएमडीसी शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजिम,एसएमडी सदस्य संजू साहू,रोमन लाल साहू जिला सचिव स्काउट एवं गाइड गरियाबंद, प्राचार्य संजय एक्का ने सामवेत स्वर में राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत वंदे मातरम का गायन किया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि देवकी साहू ने स्काउट गाइड रोवर रेंजर की टीम को उनके प्रभारियों सहित हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
गरियाबंद जिले की स्काउट गाइड रोवर रेंजर के लगभग 100 सदस्यों की टीम दो बसों में स्काउट गाइड प्रभारी सीमा साहू,अंजू डेकर, प्रेम लाल साहू,चंद्रहास साहू एवं अन्य स्कूलों के स्काउटर गाईडर आदि के जिम्मेदारी में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होने रायपुर रवाना हुई।


