गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा राजिम, 31 अक्टूबर। 1 नवंबर को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन नया रायपुर राज्योउत्सव स्थल पर हो रहा है, स्वागत की तैयारी हेतु नवापारा भाजपा मंडल की बैठक विधायक कार्यालय पंडित ऋषि दास वैष्णव सामुदायिक भवन में गुरुवार को संपन्न हुआ।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आह्वान किया कि अधिक से अधिक संख्या में मोदी जी के स्वागत के लिए राज्योत्सव स्थल पर 1 नवंबर को पहुंचना है। इसके अलावा तैयारी हेतु विभिन्न विषय पर विचार विमर्श की गई। बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष ओम कुमारी साहू, जिला पंचायत सदस्य चंद्रकला ध्रुव,नगर पालिका उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी, विधायक प्रतिनिधि नपा.संजय साहू,भाजपा मंडल महामंत्री चेतन साहू, सौरभ सिंटू जैन,मंडल उपाध्यक्ष गण मनीष देवांगन,तनु मिश्रा,धीरज साहू, डॉ योगिता सिन्हा,पार्षद गण सहदेव कंसारी,नम्मु नारायण ध्रुव,जग्गू यादव, पूजा कंसारी,जीना निषाद,निर्मला साहू,धनमती साहू,हर्षा कंसारी,निता धीवर,मनीष चौधरी,गोलू यादव,झाड़ू राम सिन्हा,मुकेश निषाद सहित अनेक कार्यकर्ता-पदाधिकारी गण उपस्थित थे।


