गरियाबंद

स्वदेशी राष्ट्र बनाने में हर भारतीय का योगदान जरुरी-नागेंद्र वर्मा
27-Oct-2025 5:50 PM
स्वदेशी राष्ट्र बनाने में हर भारतीय का योगदान जरुरी-नागेंद्र वर्मा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा राजिम, 27 अक्टूबर। भाजपा रायपुर जिला ग्रामीण अंतर्गत नवापारा भाजपा मण्डल द्वारा आत्मनिर्भर भारत बनाने हेतु  ज्यादा से ज्यादा स्वदेशी का उपयोग हेतु स्वदेशी संकल्प पत्र घरों में जाकर लोगों द्वारा भरवाया गया।

इस दौरान सभी अपने दिनचर्या से जुड़ी अधिकतम चीजों का उपयोग या प्रयोग में आने वाली हर वस्तुओं को स्वदेश में निर्मित का ज्यादा से ज्यादा उपयोग की अपील की गई। साथ ही पर्यावरण के प्रति सजग रहकर  पर्यावरण से जुड़े उत्पादों का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करने की अपील की गई हैं, वही सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने मन की बात कार्यक्रम का 127वीं संस्करण भी इस अवसर पर सुना। मण्डल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा ने कहाकि राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर हम प्रत्येक घरों में जाकर लोगों को स्वदेशी अपनाने को लेकर जागरूक कर रहे हैं, हमें विश्वास हैं कि यह कार्यक्रम एक दिन रंग जरुर लाएगा। भारत के लोग स्वदेशी अपनाकर भारत की अर्थव्यवस्था को और मजबूती प्रदान करने का प्रयास करेंगे। भारत को स्वदेशी राष्ट्र बनाने में हर भारतीय का योगदान जरुरी हैं, इसलिए उन्होंने सभी को बढ़ चढक़र इस मुहीम में अपनी सहभागिता प्रदान करने की अपील की।

 

उक्त कार्यक्रम में नवापारा भाजपा मण्डल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा, पालिका अध्यक्ष ओमकुमारी साहू,पालिका उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी, भाजपा जिला मंत्री परदेशी राम साहू, विधायक प्रतिनिधि संजय साहू,  डॉ. योगिता के.आर.सिन्हा, हर्षा कंसारी,पार्षद नम्मू ध्रुव, सहदेव कंसारी, जीना निषाद, लोमेश्वरी साहू, निर्मला साहू,पूर्व पार्षद मयाराम साहू,धीरज साहू,सुजीत निषाद,संजीव टिंकू सोनी, कैलाश तिवारी, प्रेम साधवानी व देवेन्द्र सेन सहित बड़ी संख्या में आमजन व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट