गरियाबंद
नवापारा राजिम, 15 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी रायपुर जिला ग्रामीण अध्यक्ष श्याम कुमार नारंग ने प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के सहमति से पार्टी के पदाधिकारियों का विस्तार करते हुए विभिन्न प्रकोष्ठों के जिला पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। जिसमें भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ रायपुर जिला ग्रामीण संयोजक,दक्षिण पूर्व रेल मंडल सलाहकार समिति सदस्य, छत्तीसगढ़ प्रदेश चावल उद्योग संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विजय गोयल को भारतीय जनता पार्टी जिला ग्रामीण रायपुर के उपाध्यक्ष बनाया गया। इस अवसर पर विधायक इंद्र कुमार साहू, पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू,पूर्व अपेक्स बैंक के अध्यक्ष अशोक बजाज, मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त करते हुएं श्री गोयल को बधाई शुभकामनाएं दी है।


