गरियाबंद
नवापारा राजिम, 12 अक्टूबर। खोरपा मंडल में पूर्व महामंत्री के रूप में कार्य कर चुके ग्राम पंचायत उल्बा के सरपंच नेहरू लाल साहू को जिला रायपुर ग्रामीण में सोशल मीडिया सह प्रभारी के पद पर मनोनीत किया गया।
यह नियुक्ति प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में जिला अध्यक्ष श्याम नारंग के द्वारा किया गया। संतोष नेहरू लाल साहू ने प्रदेश नेतृत्व, शीर्ष नेता, एवं जिला नेतृत्व का आभार करते हुए कहा की कर्मठता एवं सक्रियता के साथ दिए गए जिम्मेदारी का निर्वहन कर पार्टी संगठन को मजबूत करने की बात कही।
बधाई प्रेषित करने वालों में अनिल अग्रवाल, शांतनु सिन्हा, हृदय राम साहू,किशन शर्मा, किशोर साहू,डॉक्टर शंकर चंद्राकर, पारसमणी साहू, माधव मिरी, अनिल साहू, रवि वर्मा,हरीश वर्मा, हरिश्चंद्र साहू, डॉ मनीष साहू, अर्जुन धीवर, कृष्ण कात नामदेव, चंद्रकांत सोनकर, लौटन गिलहरे, देवकी साहू, ममता सोनकर,अंबिका कोसले, खुमेश यदु, यशवंत साहू सामिल है।


