गरियाबंद

लक्ष्मण कुमार वर्मा का निधन
09-Oct-2025 3:43 PM
लक्ष्मण कुमार वर्मा का निधन

गरियाबंद, 9 अक्टूबर। नगर के वार्ड क्रमांक 5 निवासी वरिष्ठ लेखक लक्ष्मण कुमार वर्मा (72 वर्ष) का आज सुबह निधन हो गया। वे वरिष्ठ अधिवक्ता राम कुमार वर्मा, पत्रकार मनोज वर्मा, इंजीनियर अरुण वर्मा, प्रदीप वर्मा व संजय वर्मा के भाई थे। उनके निधन पर नगर के गणमान्य नागरिकों, अधिकवक्ता संघ, पत्रकार संघ, कर्मचारी संघ ने गहरा दुख व्यक्त किया है। गुरुवार दोपहर स्थानीय मुक्तिधाम मंे उनका अंतिम संस्कार किया गया। जिसमें नगर के गणमान्य नागरिक, परिजन सहित उनके शुभचिंतक शामिल रहे।


अन्य पोस्ट