गरियाबंद

ब्राम्हण समाज ने मनाया शरदोत्सव
09-Oct-2025 3:24 PM
ब्राम्हण समाज ने मनाया शरदोत्सव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 9 अक्टूबर। शरद पूर्णिमा के अवसर पर नवापारा ब्राम्हण समाज द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अभनपुर विधायक इंद्रकुमार साहू मौजूद थे।

इस अवसर पर सर्वब्राम्हण समाज के प्रदेश अध्यक्ष ललित मिश्रा, नवापारा नगर पालिका की अध्यक्ष ओमकुमारी-संजय साहू, नवापारा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा, विधायक प्रतिनिधि संजय साहू, सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष मुकेश ढीढ़ी आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भगवान परशुराम के छाया चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पूजा के दौरान पंडित दिनेश तिवारी,संतोष मिश्रा की अगुवाई में ब्रम्हचर्य आश्रम के 73 बाल ब्रम्हचारी बच्चों ने स्वस्तिवाचन कर माहोल को धर्ममय बना दिया। वहीं छत्तीसगढ़ी कलाकार सुनील तिवारी का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी देर रात तक चलता रहा।

इस अवसर पर अभनपुर विधायक इंद्रकुमार साहू ने ब्राम्हण समाज की तारीफ  करते हुए सतत आगे बढऩे की कामना की। उन्होंने कहा कि यह समाज शिक्षा के क्षेत्र में काफी आगे है। ब्राम्हण समाज शरद पूर्णिमा के अवसर पर अपने समाज सहित अन्य समाजों के उत्थान के लिए चर्चा करते है यह बहुत ही अच्छी बात है। भारत को विकसित करने में ब्राम्हण समाज का बहुत बड़ा योगदान है। यह समाज सभी समाजो का मार्गदर्शन करता है। इस पर हम सभी को काफी गर्व है।

राजिम के पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय ने कहा कि भगवान चंद्रदेव से प्रार्थना करता हूं कि अपने सोलह कलाओं से परिपूर्ण ब्राम्हण समाज सहित अन्य समाज को धनधान्य और सुख समृद्धि से भर दे। कहा कि ब्राम्हण समाज सदैव से सामाजिक समरसता का पक्षधर है। अतएव समाज के लोग समरसता का वातावरण बनाने में अपना योगदान दें। चूंकि ब्राम्हण समाज हर समाज का सम्मान करने वाला समाज है।

सर्वब्राम्हण समाज के प्रदेश अध्यक्ष ललित मिश्रा ने शरद पूर्णिमा की बधाई देते हुए कहा कि इस गरिमामय कार्यक्रम में मातृशक्तियों की संख्या काफी अच्छी है। यदि घर में नारी शक्ति के चेहरे पर मुस्कान है तो वह घर स्वर्ग के समान है। मै आग्रह करना चाहता हूं कि ब्राम्हण समाज नारी शक्तियों का हमेशा सम्मान करें।

 

समाज के वरिष्ठ सदस्य आरबी शर्मा, डॉ. एके शर्मा, उमेश शर्मा, सनत शर्मा, नगर पालिका के पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रसन्न शर्मा, कैलाश शुक्ला, नगर पालिका के पूर्व सभापति रमेश तिवारी, युवराज पांडे, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सौरभ शर्मा, श्याम किशोर शर्मा, ज्ञानेश शर्मा, अनंत पुराणिक, अजय तिवारी, मनहरण शर्मा, गुड्डु मिश्रा, कैलाश तिवारी, शिव तिवारी, अंकित शर्मा, आशीष दीवान, हिमांशु दुबे, मुन्ना मिश्रा, प्रशांत मिश्रा, पीयूष शर्मा, राजिम ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा, विकास तिवारी, सुनील तिवारी, चन्द्रशेखर मिश्रा, आलोक शर्मा, विवेक शर्मा, धीरेंद्र शर्मा, महितोष शर्मा, अजय शुक्ला, तुषार तिवारी, आशीष अवस्थी, असीम दुबे, गौतम शर्मा, ललित पांडे, सचिन तिवारी, कस्तूरी तिवारी, सुभाषिनी शर्मा, रेखा तिवारी, सुअंजना उपाध्याय, अनामिका तिवारी, तनु मिश्रा, रश्मी तिवारी, किरण तिवारी, सोमा शर्मा, प्रतिभा शर्मा, पद्मा दुबे, मनीषा शर्मा, संध्या शर्मा, प्रीति पांडे, रानी मिश्रा, रेणुका तिवारी, पूनम दीवान, किरण तिवारी, रुचि शर्मा, पुष्पांजलि तिवारी, नीरजा पांडे, तारणी शर्मा, कौमुदी शर्मा, रेखा शुक्ला, कुमुदनी शर्मा, सेजल शर्मा, कुमुद पुराणिक, वत्सला शर्मा, तारणी शर्मा, कुमारी शर्मा, नेहा शर्मा, देव कुमारी मिश्रा, योगिता दुबे, उमा शर्मा, अनिमा मिश्रा, सुनीता शर्मा, अमिता शर्मा, स्मृति शर्मा, स्मिता शर्मा, ममता मिश्रा, भावना शर्मा, मुक्ता शर्मा, विद्या तिवारी, वंदना शर्मा, पूनम दुबे, पूनम पांडे, पुष्पलता दुबे, हितेश्वरी द्विवेदी, वंदना दुबे, प्रतिभा शर्मा, वर्षा तिवारी, बरखा तिवारी, वर्षा मिश्रा, रानी पांडे, सीमा शर्मा, प्रीति शर्मा, शताक्षी शर्मा, ममता शर्मा, सरोज शर्मा सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट