गरियाबंद

दोहन राम साहू जामगांव परिक्षेत्र साहू समाज के अध्यक्ष बने
08-Oct-2025 4:21 PM
दोहन राम साहू जामगांव परिक्षेत्र साहू समाज के अध्यक्ष बने

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजिम, 8 अक्टूबर। प्रदेश साहू संघ के आदेश अनुसार तहसील साहू संघ के नेतृत्व में ग्राम जामगांव परिक्षेत्र साहू समाज का चुनाव सम्पन्न हुआ। दोहन राम साहू जामगांव परिक्षेत्र साहू समाज के अध्यक्ष बने।

चुनाव में दोहन राम साहू और भूपेश कुमार साहू अध्यक्ष पद के उम्मीदवार रहे। चुनाव प्रक्रिया पूरा होने के बाद दोहन राम साहू 10 मतो से विजय हुए। इसके साथ उपाध्यक्ष हीरालाल साहू, महिला उपाध्यक्ष श्रीमती डागेश्वरी साहू,पुरुष संगठन उमेंद साहू,महिला संगठन सचिव श्रीमती त्रिवेणी साहू बने।

निर्वाचित हुए पदाधिकारी को समाज की वरिष्ठ जनों के द्वारा समाज के ओर से प्रमाण पत्र दिया और सभी पदाधिकारी के द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ कराया।

 

निर्वाचन अधिकारी के रूप में तहसील साहू संघ के अध्यक्ष रामजी साहू,पवन साहू,सहायक निर्वाचन अधिकारी झाड़ू राम साहू,संगीता साहू,नारायण साहू,घनश्याम साहू, मिडिया प्रभारी जागेश्वर साहू, पर्यवेक्षक विष्णु साहू,शांतु साहू,ईश्वर साहू,लेखराम पुर्व जामगांव परिक्षेत्र अध्यक्ष,मनोहर साहू,पुर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भुवनेश्वर साहू,न्याय प्रकोष्ठ गेंद लाल साहू,कुंजबिहारी साहू, कुंजनलाल साहू,नगर साहू संघ फिगेश्वर अध्यक्ष उमाशंकर साहू, मिंजून साहू,गंगाराम साहू,आनंद राम साहू,नेता राम साहू,निरेद,रामकिशुन, हुमन साहू,भुवन साहू,देवचरण,दीना राम साहू,पन्ना लाल साहू,करण साहू, देवी नारायण साहू,विनोद कुमार साहू, दयाराम साहू,अवध साहू,ओमप्रकाश साहू,हरिशंकर साहू,कृषकुमार साहू, यशवंत साहू एवं समस्त जामगांव परिक्षेत्र के सभी पदाधिकारी गण ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई शुभकामनाएं दी।


अन्य पोस्ट