गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा राजिम, 4 अक्टूबर। समीपस्थ ग्राम डोंगीतराई में ग्राम वासियों के विशेष सहयोग से प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी त्रिदिवसीय अखंड रामनाम सप्ताह रामधुनि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
13 रामधुनि मंडलियों ने अपनी प्रस्तुति दी। 6 झांकी मंडली 7 गायन मंडली,और 8 ग्रामीण मंडलियों ने अपनी प्रस्तुति दी कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम के पुरोहित गोविन्द प्रसाद तिवारी महराज ने मंत्रोच्चार द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मां कौशल्या जिला मानस संघ रायपुर के पदाधिकारियों व श्री बालाजी मानस शक्ति केन्द्र पिपरौद के पदाधिकारियों ने रामधुनि का आनंद लिया मंच संचालक की भूमिका में नकुल निषाद पंचायत सचिव ग्राम पंचायत परसदा, पोयम शरण जी सचिव मां कौशल्या जिला मानस संघ रायपुर,रामधुनि प्रतियोगिता में गायन में प्रथम,नव जागृति लोक कला रामधुनि मंडली सेमरा भखारा,द्वितीय जय छत्तीसगढ़ रामधुनि मंडली गुदगुदा,तृतीय जय भोले रामधुनि मंडली ढोकला चारामा, झांकी पक्ष में प्रथम जय मां सीतला रामधुनि मंडली परसाही बालोद,द्वितीय संगी जहुरिया रामधुनि मंडली छिपली मगरलोड,तृतीय जय मां सरस्वती रामधुनि व फाग परिवार माटरा खुज्जी राजनांदगांव रहे।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्या चंद्रकला ध्रव,जनपद सदस्या कुंती साहू, तिजिया तारिणी साहू,सरपंच कुमारू राम साहू,उपसरपंच गोपीचंद साहू, पूर्व सरपंच बेदबाई जीवनलाल साहू,पूर्व सरपंच चित्तलाल साहू, पुनाराम साहू अध्यक्ष नव ज्योति मानस मंडली,घनश्याम साहू,उमेंद्र निर्मलकर, कस्तुरचंद साहू,अशोक कुमार साहू, लालजी साहू,रुपचंद साहू, टिकेन्द निर्मलकर, समयलाल साहू,डायमंड साहू पंच,गनेश्वर साहू पंच,होमेंद साहू, दिनेश साहू, भुपेश कुमार साहू पंच,देवकुमार निर्मलकर पंच,बैसूराम साहू, लखनलाल साहू,खुबचंद साहू पंच एवम् समस्त ग्रामीण जनों ने अपनी तन मन धन लगाकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी उपस्थिति प्रदान की।


