गरियाबंद

दुर्गावाहिनी शस्त्र पूजन व पथ संचलन नारी शक्ति, राष्ट्रभक्ति और सेवा का संदेश
01-Oct-2025 3:23 PM
दुर्गावाहिनी शस्त्र पूजन व पथ संचलन  नारी शक्ति, राष्ट्रभक्ति और सेवा का संदेश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजिम, 1 अक्टूबर। राजिम में विश्व हिंदू परिषद की महिला इकाई दुर्गावाहिनी का जिला स्तरीय पथ संचलन और शस्त्र पूजन कार्यक्रम बड़े धूमधाम से आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ रानी श्यामकुमारी धर्मशाला से हुआ और पथ संचलन बस स्टैंड, शिवाजी चौक, आमापारा, सतनामी पारा, महामाया पारा, केवट पारा, गुड़ी चौक, आज़ाद चौक, राजिम लोचन मंदिर और पटेल पारा से होकर पुन: रानी धर्मशाला में समाप्त हुआ।

कार्यक्रम का यह आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के दिन संपन्न हुआ, जो सभी के लिए गर्व और भावनाओं से भरा रहा। दुर्गावाहिनी की बहनों ने माता दुर्गा की आराधना करते हुए नगर भ्रमण किया। जहां-जहां से यह यात्रा गुजऱी, वहां जय भारत माता, वंदे मातरम, जय श्रीराम के जयघोष से वातावरण गूंज उठा। यह केवल पद संचालन नहीं था, बल्कि राष्ट्रभक्ति, धर्मरक्षा और संस्कृति के उत्थान का संकल्प था।कार्य्रकम में मुख्य अतिथि डॉ. नीता वाजपेयी ने नारी शक्ति की महत्ता पर प्रकाश डाला और संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर सभी को शुभकामनाएँ दीं।

वही विशिष्ट अतिथि डॉ. अक्षता महाडिक़ ने नारी शिक्षा और स्वास्थ्य पर विचार साझा किए। मुख्य वक्ता सुश्री प्रीति दुबे ने दुर्गावाहिनी के निर्माण, राम मंदिर आंदोलन में बहनों की भूमिका और सेवा कार्य पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि दुर्गावाहिनी की बहनें समाज में सेवा भाव, बाल संस्कार और संगठन की शक्ति को और मजबूत करेंगी।कार्यक्रम का संचालन हर्षिता यदु एवं आभार प्रदर्शन प्रीति पांडेय ने व्यक्त किया।

जिलेभर से आई दुर्गावाहिनी की बहनों के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संघ चालक प्रेमलाल साहू,बजरंग दल संयोजक मोहित साहू, विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष प्रकाश निर्मलकर,भूपेंद्र साहू,दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका रेणु सेन दीदी,संगीता साहू,सहित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ,विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और मातृशक्ति की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।


अन्य पोस्ट