गरियाबंद

राज्य शालेय खेल में गरियाबंद के खिलाड़ी दिखाएंगे जौहर
01-Oct-2025 3:16 PM
राज्य शालेय खेल में गरियाबंद  के खिलाड़ी  दिखाएंगे जौहर

गरियाबंद, 1 अक्टूबर। 25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 5 से 8 अक्टूबर तक रायगढ़ जिला में आयोजित है।जिसमें छत्तीसगढ़ से पांच जोन सम्मिलित होंगे, जिनमें रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, बस्तर और सरगुजा है। उक्त प्रतियोगिता में वॉलीबॉल में अंडर 14  बालक /बालिका  ग्रुप को सम्मिलित किया गया है। वॉलीबॉल बालक वर्ग अंडर 14 में गरियाबंद वॉलीबॉल ट्रेनिंग सेंटर गांधी मैदान के खिलाड़ी यश राज साहू, अर्श मेमन, मनीष यादव, धनंजय तीरपुड़े अर्जुन बघेल, एवं बालिका वर्ग में चेष्टा तिवारी का चयन रायपुर जोन की टीम के लिए हुवा है जो रायगढ़ राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में अपना खेल का जौहर दिखाएंगे। इनकी इस सफलता के पीछे कोच  संजीव साहू नगर खेल द्रोणाचार्य से सम्मानित अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सूरज राव महाडिक़, नन्द कुमार रात्रे का विशेष योगदान है। नगर के खेल प्रेमी, जनप्रतिनिधि , व्यवसायी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी।


अन्य पोस्ट