गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 30 सितंबर। पिछले दिनों छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के पदाधिकारियों का जिला स्तरीय आभार कार्यक्रम के तहत धार्मिक नगरी ग्राम कोपरा के श्री राम जानकी मंदिर पहुंचे।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ.निरेंद्र साहू, छत्तीसगढ़ राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष चंदूलाल साहू,वरिष्ठ समाजसेवी शैलेंद्र साहू पांडुका,प्रदेश उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश साहू सहित सभी निर्वाचित पदाधिकारीयों का स्वागत किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से गरियाबंद जिला अध्यक्ष नारायण साहू, राजिम भक्तिन मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष डॉ.महेंद्र साहू,जिला साहू संघ के महासचिव हेमंत साहू, उपाध्यक्ष ईश्वर साहू,तहसील साहू संघ राजिम संरक्षक कुंज बिहारी साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष रूपनारायण साहू,जिला उपाध्यक्ष मिलेश्वरी साहू, न्याय प्रकोष्ठ के संयोजक गेंदलाल साहू,राजिम भक्तिन मंदिर समिति के महासचिव मिजून साहू,उपाध्यक्ष कवि नूतन साहू, पांडुका परिक्षेत्र के संरक्षक महेंद्र साहू,कोषाध्यक्ष घनश्याम साहू,तहसील साहू संघ के अध्यक्ष राम जी साहू,गरियाबंद तहसील साहू संघ के अध्यक्ष बंसीलाल साहू,सचिव घनश्याम साहू, श्याम सुंदर साहू,ठाकुर के उपाध्यक्ष भारती साहू,पूर्व सरपंच अध्यक्ष कमलेश साहू,नगर साहू संघ कोपरा के अध्यक्ष नारायण साहू,जिला मीडिया प्रभारी जागेश्वर साहू,नगर साहू संघ फिंगेश्वरअध्यक्ष उमाशंकर साहू,मंथिर साहू,मनोहर साहू,ठाकुर राम साहू,भसेरा परिक्षेत्र अध्यक्ष नारायण साहू,मनहरण साहू,विष्णु साहू,हरिराम साहू,झाड़ू राम साहू, चंदन साहू, ओमप्रकाश साहू,जोहत राम साहू, साहूकार साहू सहित सैकड़ों स्वजातीय बंधु एवं मातृ शक्ति उपस्थित थे।


