गरियाबंद

भाजपा मंडल ने मनाई दीनदयाल उपाध्याय की जयंती
27-Sep-2025 3:30 PM
भाजपा मंडल ने मनाई दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 27 सितंबर। भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा मंडल नवापारा द्वारा शहर के हृदय स्थल बस स्टैंड स्थित पंडित दीन दयाल उपाध्याय की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जयंती मनाई गई। वहीं वार्ड नंबर 4 के चौराहे पर पंडित दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया गया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा पखवाड़ा के तहत गुरुवार को हरिहर हाई स्कूल की साफ-सफाई की गई। इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष ओमकुमारी साहू, उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सोनी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विजय गोयल, परदेशी राम साहू, विधायक प्रतिनिधि संजय साहू, वरिष्ठ नेता मयाराम साहू, मुकुंद मेश्राम, दयालु राम गाड़ा, प्रसन्न शर्मा, कैलाश तिवारी, पारसमणि साहू, राजू रजक, दिनेश टंडन, लीला राम निषाद, साधना सौरभ, धनमती साहू, तनु मिश्रा, किरण सोनी, गीता राजपूत आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट