गरियाबंद

पं.दीनदयाल जयंती पर संगोष्ठी
26-Sep-2025 3:45 PM
पं.दीनदयाल जयंती पर संगोष्ठी

राजिम, 26 सितंबर। गरियाबंद भाजपा जिला कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती अवसर पर आयोजित संगोष्ठी एवं आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान एवं नेक्स्ट जेन जीएसटी रिफॉर्म कार्यशाला सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में छत्तीसगढ़ नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव,भाजपा प्रदेश मंत्री अमित साहू ने अपने उद्बोधन के माध्यम से मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर खाद्य आयोग अध्यक्ष उपाध्याय,वरिष्ठ नेता गोवर्धन मांझी, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरी शंकर कश्यप,महामंत्री द्वय चंद्रशेखर साहू, आशीष शर्मा,ईश्वर साहू,बलदेव हुंदल,लालिमा ठाकुर,नंदनी ओंकार साहू,देवकी साहू राजिम,केशरी ध्रुव, मिलेश्वरी साहू,पुष्प साहू,बिंदु सिन्हा, रेणुका साहू,मधुबाला रात्रे,राजिम भाजपा मंडल अध्यक्ष रिकेश साहू, जितेंद्र पेंडरिया सहित भाजपा मंडल, जिला के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट