गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 22 सितंबर। ब्रह्मा कुमारीज सेंटर राजिम के द्वारा पुलिस थाना में मेडिटेशन एवं मोटिवेशन कार्यक्रम रखा गया।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के द्वारा तनाव मुक्त जीवन विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें संस्थान के अंतरराष्ट्रीय मुख्य राजस्थान नितेश भाई जी ने कहा यह संसार देने के आधार पर बना है इसलिए हमें मदद दुआएं एवं सभी को सम्मान देना चाहिए यदि हम ऐसा करते हैं तो हमारे पास कई गुना लौट कर आएगा और इस दौरान राजिम सेवा केंद्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी हेमा दीदी ने सभी को सेवा केंद्र पर आकर राजयोग मेडिटेशन सीखने के लिए आमंत्रित किया एवं लोगों को खुशी देने के लिए कहा आपके पास वही लौट कर आएगा जो आप देते है खुशी बाटेंगे तो खुशी आएगा।
इस अवसर पर थाना प्रभारी अमृत लाल साहू ने कहा आज के इस भागम भाग लाइफ में सभी को मेडिटेशन मोटीवेटशन सीखने की आवश्यकता है, इस प्रकार के आयोजन का सभी को लाभ लेना चाहिए।


