गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गरियाबंद, 20 सितंबर। छत्तीसगढ़ डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन गरियाबंद द्वारा भारत रत्न सर मोक्षगुण्डम विश्वेश्वरैय्या की जयंती पर कलेक्टर के मुख्य आतिथ्य में 58 वां अभियंता दिवस उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।
छ.ग. डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन गरियाबंद द्वारा 58वां अभियंता दिवस , अभियंता सम्मान दिवस के रूप में उत्साह पूर्वक मनाया । कार्यक्रम की शुरुवात भारत रत्न सर मोक्षगुण्डम विश्वेश्वरैय्या जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई।
मुख्य अतिथि बतौर कलेक्टर बी एस उईके उपस्थित थे , जबकि विशेष अतिथि के रूप में इंजी. एस के बर्मन ए.ए र्ड गरियाबंद , इंजी. प्रकाश देवरे (ए.ए रेस गरियाबंद) , इंजी. रामेश्वर प्रसाद सिंह (ए.ए पीडब्ल्यूडी गरियाबंद) , इंजी. विप्लव घृतहलरे (ई.ई.पी.एच.ई. गरियाबंद) , इंजी. अभिषेक पाटकर (ए.ए पीएमजीएसवाई गरियाबंद)।
कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर श्री उईके ने अभियंताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विभिन्न क्षेत्रो मे किए गये निर्माण एवं प्रकृति के अनुरुप विभिन्न क्षेत्रो मे जनकल्याण मे किये जा रहे आधुनिक नवनिर्माण मे महत्वपूर्ण भागीदार बताया । वही उपस्थित अभियंताओं , कनिष्ठ अभियंता को इंजीनियरिंग डायरी से दे कर सम्मानित किया ।
इस दौरान कार्यक्रम में अभियंता संघ के संरक्षक इंजी संतोष साहु , इंजी संजीव गुप्ता ,उपाध्यक्ष इंजी. जितेंद्र चन्द्राकर , कोषाध्यक्ष इंजी. सुशांत त्रिपाठी, सचिव इंजी. भगवान सिंह चन्द्राकर , अनुविभागीय अधिकारी टी.एन. दीवान , टी.आर. ध्रुव, नवीन चन्द्राकर, सहित अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे ।


