गरियाबंद

नवापारा सोसायटी का वार्षिक आमसभा की बैठक
20-Sep-2025 3:12 PM
नवापारा सोसायटी का वार्षिक आमसभा की बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा राजिम, 20 सितंबर। ग्रामीण सेवा सहकारी संस्था मर्यादित नवापारा पंजीयन क्रमांक 742 का वार्षिक आमसभा का आयोजन धान उपार्जन केंद्र में शुक्रवार को किया गया।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेहतरु राम साहू,अध्यक्षता प्राधिकृत अध्यक्ष छन्नूलाल साहू,विशेष अतिथि के रूप में समिति के पूर्व अध्यक्ष शिखर चंद बाफना, प्रेमलाल साहू, दशरथ साहू, प्रकाश देवांगन,पूरन साहू, श्यामलाल साहू, नवापारा हरिशंकर साहू,हृदय राम साहू,छांटा राजेश साहू, अशोक साहू,गुलाब साहू,गोपाल साहू,गंगाराम देवांगन,पुरुषोत्तम साहू तर्री, हेमलाल, रिखी राम,जीवन,दशरथ साहू,बुधराम नगारची,जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा नवापारा के प्रबंधक पन्ना लाल साहू,सहकारिता विस्तार अधिकारी अशोक साहू,बैंक सुपरवाइजर विवेक भट्ट,सहित बड़ी संख्या में कृषक गण उपस्थित थे। आम सभा बैठक के दौरान जरूरत को देखते हुए प्राधिकृत अध्यक्ष छन्नूलाल साहू द्वारा 200 मिट्रिक टन गोदाम बनाने के लिए ग्राम छांटा में भूमि की मांग प्रस्ताव,नवापारा कार्यालय छोटे होने के कारण द्वितीय तल पर कमरा निर्माण का प्रस्ताव सहित विभिन्न विचार-विमर्श में लाया गया।

 

कार्यक्रम के दौरान समिति की वार्षिक आय-ब्यय लेखा-जोखा की जानकारी समिति प्रबंधक नूतन साहू एवं झालू राम साहू द्वारा दिया गया। कार्यक्रम का संचालन ग्राम छांटा के कृषक गुलाब राम साहू ने किया। तथा अंत में सभी लोगों को सल्वपाहार एवं शाल-साफी भेंट कर सम्मान किया गया।


अन्य पोस्ट