गरियाबंद
नवीन साहू नए लेखपाल
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा राजिम, 20 सितंबर। नगर पालिका परिषद गोबरा नवापारा के मुख्य लिपिक डी.सी. साहू पिछले दिनों सेवा निवृत्त हो गए। उनके लम्बे सेवाकाल में किए गए कार्यों और योगदान को नगर पालिका परिवार एवं नगरवासियों ने भावपूर्ण ढंग से स्मरण किया। इस अवसर पर परिषद कार्यालय में एक सादगी पूर्ण किन्तु गरिमामय विदाई एवं कार्यभार ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्षता परिषद अध्यक्ष ओमकुमारी साहू एवं पार्षदगणों ने की। परिषद के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सबसे पहले सेवानिवृत्त हो रहे डी.सी. साहू का शाल,Ÿ ाीफल, प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति-चिन्ह भेंटकर सम्मान किया गया। उपस्थित जनों ने उन्हें दीर्घाय स्वस्थ एवं सुखमय जीवन क शुभकामनाएं दीं।
इसके उपरांत नवीन कुमार साहू को विधिवत रूप से लेखाशाखा का लेखापाल कार्यभार सौंपा गया। परिषद के पदाधिकारियों नवनियुक्त लेखापाल को उनके नवीन दायित्वों के निष्ठापूर्वक निर्वहन करने और नगर पालिका की वित्तीय व्यवस्था को औ अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए शुभकामनाएं दीं।


