गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा राजिम,19 सितंबर। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के पावन अवसर पर भाजपा मंडल नवापारा द्वारा शाम को महानदी मैया की भव्य आतिशबाजी के साथ आरती का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिसमें प्रमुख रूप से विधायक इंद्रकुमार साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा,नगर पालिका अध्यक्ष ओम कुमारी संजय साहू, उपाध्यक्ष बल्लू भूपेंद्र सोनी के विशेष उपस्थिती में त्रिवेणी संगम नेहरू घाट के पास कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। महाआरती शहर के पंडित परिषद एवं विप्र जन द्वारा किया गया।
इस अवसर पर महानदी मैया की महा आरती गीत के साथ किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका के पार्षद गण सचिन सचदेव,सहदेव कंसारी, लोमेश्वरी साहू,पूजा कंसारी,रवि साहू, नम्मू नारायण ध्रुव,निर्मला धीरज साहू, महामंत्री चेतन साहू ,सिंटू जैन , उपाध्यक्ष धीरज साहू ,गुलशन साहू , मंत्री कैलाश तिवारी,राजू रजक, अनुज राजपूत, प्रेम साधवानी, अशोक गंगवाल,डॉ के आर सिन्हा,डॉ योगिता सिन्हा,देवेंद्र सेन, सौरभ सिंटु जैन, मेघनाथ साहू,अशोक नागवानी, मुकुंद मेश्राम ,संजय बंगानी, प्रेम साधवानी, वीरेंद्र यादव,संजीव सोनी, पुखराज चक्रधारी, चुम्मन साहू ,तेजेश्वर साहू, द्विज राम साहू,भोलू यादव गोलू यादव,अन्नपूर्णा देवांगन,संतोषी कंसारी,धनमती साहू, साधना सौरज,प्रभा बांसवार,किरण सोनी, उमा कंसारी।


