गरियाबंद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 13 सितंबर। भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी के राजिम प्रवास के दौरान भाजपा नेत्री एवं विधायक प्रतिनिधि डॉ. योगिता सिन्हा ने सौजन्य मुलाकात कर स्वागत किया।श्रीमति सिन्हा ने महिला मोर्चा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मिलकर कई महत्वपूर्ण विषयों,महिला उत्थान के कार्यों के लिए परामर्श भी प्राप्त किया।
प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी गरियाबंद जिले से लौटते हुए राजिम गायत्री मंदिर परिसर में पूजा अर्चना कर अंचल एवं प्रदेश के सुख समृद्धि की कामना की। विभा अवस्थी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद, छत्तीसगढ़ राज्य भंडार निगम के अध्यक्ष चंदूलाल साहू,वरिष्ठ भाजपा नेत्री डॉ. योगिता सिन्हा, नपा उपाध्यक्ष पूर्णिमा चंद्राकर,पूर्व नपा अध्यक्ष रेखा सोनकर,भाजपा महिला मोर्चा मंडल की कार्यकर्ताओं से पार्टी की रणनीति के संदर्भ में चर्चा की। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने भारतीय जनता पार्टी के को आगामी कार्ययोजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मौके पर भाजपा भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।