गरियाबंद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 10 सितंबर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी का राजिम में जोरदार स्वागत किया गया। पंडित सुंदरलाल शर्मा चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं और मातृशक्तियों ने आतिशबाजी कर, फूल माला पहनाकर और बुके भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
इस अवसर पर स्वागत करने वालों में नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्ष रेखा सोनकर, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अंजू नायक और अन्य कई नेता व कार्यकर्ता शामिल थे। पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय ने कहा कि विभा अवस्थी के नेतृत्व में महिला मोर्चा संगठन और मजबूत होगा और भविष्य में महिला कार्यकर्ताओं की भागीदारी भी बढ़ेगी। भाजपा जिला महामंत्री चंद्रशेखर साहू ने उनके आगमन को कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक बताया, जिससे संगठन में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। वरिष्ठ भाजपा नेता जितेंद्र राजू सोनकर ने कहा कि विभा अवस्थी का अनुभव संगठनात्मक मजबूती के लिए बहुत फायदेमंद होगा।
मंडल अध्यक्ष रिकेश साहू ने इस ऐतिहासिक स्वागत को कार्यकर्ताओं की एकजुटता का प्रतीक बताया। विभा अवस्थी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा महिलाओं की शक्ति और सहभागिता बढ़ाने के लिए लगातार काम करेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं के स्नेह और उत्साह के लिए आभार व्यक्त किया और संगठन के प्रति पूर्ण समर्पण के साथ काम करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रिकेश साहू, राजू सोनकर, देवकी साहू,नगर पंचायत उपाध्यक्ष पूर्णिमा चंद्राकर, संगीता शर्मा, सुश्री छाया राही,मधु नत्थानी,खुशी साहू,सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गण मौजूद थे।