गरियाबंद

कांग्रेस भवन घेराव में गरियाबंद जिला महिला मोर्चा हुई शामिल
05-Sep-2025 8:11 PM
कांग्रेस भवन घेराव में गरियाबंद जिला महिला मोर्चा हुई शामिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजिम, 5 सितंबर। पिछले दिनों भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी के नेतृत्व में बीटीआई कॉलेज ग्राउंड रायपुर में धरना प्रदर्शन और कांग्रेस भवन का घेराव किया गया। जिसमें महासमुंद सांसद रूप कुमारी चौधरी,जिला पंचायत सभापति  शिवांगी अभिषेक चतुर्वेदी,गरियाबंद जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष अंजू नायक,राजिम के वरिष्ठ महिला मोर्चा नेत्री देवकी साहू,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा सोनकर,बिंदु सिन्हा,मधु नत्थानी,अनिता यादव,मनीषा साहू,ममता यादव सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा कार्यकर्ता पदाधिकारी शामिल हुए।


अन्य पोस्ट