गरियाबंद

किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का भाजपाईयों ने किया स्वागत
25-Aug-2025 8:40 PM
किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का भाजपाईयों ने किया स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा राजिम, 25 अगस्त। बस्तर प्रवास पर जा रहे भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर का अभनपुर बस स्टैंड पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत अभिनंदन किया गया।

कार्यकर्ताओं में अद्भुत उत्साह और जोश को देखकर आलोक सिंह ठाकुर गदगद हो गये। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि हम सबको केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं को किसान भाइयों तक पहुंचाना है। प्रदेश के कृषक आर्थिक रुप से सक्षम बनें और धान उत्पादन के अलावा अन्य फसलों के उत्पादन से फसल चक्र की वैज्ञानिक पद्धति के प्रति भी किसानों की जागरुकता बढ़े। इस दौरान मंडल अध्यक्ष भरत बैस, रायपुर ग्रामीण जिला मंत्री उत्पल साहू,अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष दलजीत चावला, सांसद प्रतिनिधि अनिल अग्रवाल, नगरपालिका परिषद पूर्व उपाध्यक्ष किशन शर्मा, सोसायटी अध्यक्ष प्रदीप शर्मा,जनपद पंचायत सभापति संतराम साहू,मंडल महामंत्री व पूर्व जनपद सदस्य सूरज साहू,मंडल महामंत्री व भाजयुमो जिला महामंत्री गौरव शर्मा,आईटी सेल प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शांतनु सिन्हा, महिला मोर्चा जिला महामंत्री चेतना गुप्ता,अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दुलारी चतुर्वेदानी, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष नत्थू राम साहू,सोसायटी अध्यक्ष व अभनपुर किसान मोर्चा अध्यक्ष विजय सिन्हा,नवापारा मंडल महामंत्री व किसान मोर्चा अध्यक्ष चेतन साहू, किसान मोर्चा जिला मंत्री व नवापारा मंडल उपाध्यक्ष मनीष देवांगन, किसान संघ जिला अध्यक्ष खुमान ससाह किसान संघ ब्लाक अध्यक्ष रोहित साहू,पूर्व पार्षद शिवनारायण बघेल,मंडल उपाध्यक्ष हेमंत तारक, नवापारा पूर्व मंडल महामंत्री नवल साहू,महिला मोर्चा कार्यसमिति सदस्य सीता साहू,महिला मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष शारदा साहू, महिला मोर्चा कार्यसमिति सदस्य रानू शर्मा,पूर्व पार्षद बबला यादव, पार्षद आसकरन गिलहरे, पार्षद प्रतिनिधि धनेश्वर साहू, पार्षद रुपनारायण साहू, तुलाराम साहू, समीर यदु, दिनेश साहू, भाजयुमो मंडल महामंत्री झड़ीराम पटेल, देवेन्द्र साहू, मनीष वैष्णव, पुनऊ साहू, लुकेश साहू, पंचराम ओगरे, सुखदेव साहू व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट