गरियाबंद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 17 अगस्त। नगर में स्वतंत्रता दिवस बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया गया, हर चौक चौराहा में तथा स्कूलों में ध्वजारोहण कर प्रभात फेरी निकाली गई, साथ ही छात्र-छात्राओं द्वारा भारत माता की जयकारा के साथ हाथों में तिरंगा लिए नगर भ्रमण किया गया।
नगर पंचायत में मुख्य अतिथि के रूप में राजिम विधानसभा के विधायक, रोहित साहू पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय तथा समस्त पार्षद गणों व गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति मे नगर अध्यक्ष महेश यादव ने ध्वजारोहण किया। उक्त अवसर पर विधायक रोहित ने प्रदेश एवं नगर वासियों को सौगाते भी दिए। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि राजिम नगर के लिए एलईडीटीवी जो बस स्टैंड पं. सुंदर लाल शर्मा चौक में लगेगा। जिसमे भगवान राजीवलोचन, कुलेश्वरनाथ जी एवं जगत जननी महामाया माता की आरती का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा। जिसकी लागत 30 लाख , तथा मुक्तांजलि वाहन , 6,40,000 तथा दो नग फ्रीजर एवं बेरोजगार संघ राजिम की मांग पर कबड्डी खेल के लिए 05 लाख का मेट देने की घोषणा मंच से किया गया।
साथ नगर पंचायत द्वारा प्रतिदिन बस स्टेण्ड में राष्ट्रगान 8 बजे से ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से किया जावेगा। उन्होंने कहा कि नगर के विकास में कभी कोई कमी नहीं होगी, नगर वासियों के भावनाओं के अनुरूप नगर का विकास होगा। साथ की छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहन देश भक्ति नृत्य से दर्शक दीर्घा में देश भक्ति की भाव से घूम उठे। कार्यक्रम के अंत में स्वच्छता दीदियो का सम्मान किया गया। तथा बिहूला बाई को राजिम माता गौरव से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन पार्षद प्रतिनिधि सोमनाथ पटेल ने किया, आभार व्यक्ति मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने किया।
पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय ने भी सभा को संबोधित करते हुए नगर वासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई शुभकामनाएं दिया। उक्त अवसर पर मुख्य रूप से नगर उपाध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा चंद्राकर, पार्षद गणों में भारत यादव, कुलेश्वर साहू, तुषार कदम, नरोत्तम सिंह ठाकुर, आकाश राजपूत, टांकेश्वर सोनकर,अंजलि उत्तम निषाद, सुरेश पटेल, अजय पटेल, सुमित्रा रतन निराला, तथा पार्षद प्रतिनिधि सोमनाथ पटेल कुलेश्वर साहू, मंडल अध्यक्ष रिकेश साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम अग्रवाल, छाया रही, देवकी साहू, लाल साहू, शरद पारकर पूरन यादव, संजीव साहू, देवेंद्र शर्मा भावेश ठाकुर, श्याम साहू सहित हजारों की संख्या में नगर वासी उपस्थित हुए।