गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
मैनपुर, 8 अगस्त। भाजपा के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सरिता ठाकुर ने सभी नागरिकों विशेष कर युवाओं से अपील की कि स्वतंत्रता दिवस से पहले अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराए और तिरंगा के साथ सेल्फी हर घर ह्लद्बह्म्ड्डठ्ठद्दड्ड.ष्शद्व पर अपलोड करें। हर घर तिरंगा अभियान से जुड़े। हर घर तिरंगा और मोर तिरंगा मोर अभिमान अभियान के तहत जिला मंडल और बूथ स्तर तक अभियान को सफल बनाना है। प्रत्येक नागरिकों में देशव्यापी और राष्ट्र प्रेम की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई देती है हर घर तिरंगा अभियान ने देश के लोगों को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस अभियान से हर व्यक्ति को जुडक़र हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाना है। हर घर तिरंगा कार्यक्रम 10 से 14 अगस्त तक हर घर तिरंगा और मोर तिरंगा मोर अभिमान अभियान चलाया जाएगा।


