गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम। अभनपुर विधायक इंद्रकुमार साहू श्रीकुलेश्वर महादेव शासकीय महाविद्यालय में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। विधायक श्री साहू सबसे पहले उन्होंने महाविद्यालय परिसर में स्थापित भगवान श्री कुलेश्वर महादेव शिवलिंग पर रुद्राभिषेक कर क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की।
रुद्राभिषेक कार्यक्रम का संचालन पंडित संतोष शर्मा ने किया। जिसके बाद विधायक इंद्रकुमार साहू ने महाविद्यालय परिसर में एक पेड़ मां के नाम पर पौधारोपण किया। तत्पश्चात उन्होंने महाविद्यालय के डिजिटल क्लास रूम का भी लोकार्पण किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शासकीय महाविद्यालय में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यहां अध्ययनरत बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले, इसके लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
इस दौरान विधायक के साथ सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष मुकेश ढीढी, जनपद पंचायत सभापति वर्षा मिश्रा, नगर पालिका अध्यक्ष ओमकुमारी संजय साहू, उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सोनी, नवापारा भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा, जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष जीना निषाद, सांसद प्रतिनिधि अशोक गंगवाल, विधायक प्रतिनिधि राजू रजक, संस्था के प्राचार्य मधुरानी शुक्ला, मंडल उपाध्यक्ष धीरज साहू, फेकनू साहू, सुजीत निषाद, शिव साहू, ईश्वर देवांगन, देवेन्द्र सेन, मनीष चौधरी, अग्नि यादव सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता, महाविद्यालय स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।


