गरियाबंद

सरिता ठाकुर बनीं भाजपा जिला उपाध्यक्ष
06-Aug-2025 4:41 PM
सरिता ठाकुर बनीं भाजपा जिला उपाध्यक्ष

 मैनपुर, 6 अगस्त। भाजपा जिला  अध्यक्ष अनिल चंद्राकर द्वारा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह एवं  संगठन मंत्री पवन साय  के निर्देशानुसार पूर्व जिला मंत्री सरिता ठाकुर को भाजपा जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर सरिता ठाकुर ने संगठन के वरिष्ठ नेताओं का आभार जताते हुए कहा- संगठन द्वारा जो जिम्मेदारी दी गई है,।

उसे ईमानदारी से निर्वहन  करूंगीं।

 उपाध्यक्ष बनने पर पूर्व विधायक डमरूधर पुजारी पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन मांझी राजेश साहू योगेश शर्मा दुलार सिंन्हा दिलीप साहू मोहित द्विवेदी मोहन कुशवाह  महेंद्र सोनी शक्ति सिंह कुशवाह ने बधाई दी है


अन्य पोस्ट