गरियाबंद

प्रकाश रोहरा को मिली बड़ी जिम्मेदारी कैट के बने जिला ईकाई अध्यक्ष
21-Jul-2025 3:35 PM
प्रकाश रोहरा को मिली बड़ी जिम्मेदारी  कैट के बने जिला ईकाई अध्यक्ष

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

गरियाबंद, 21 जुलाई। जिले के वरिष्ठ व्यापारी और सामाजिक कार्यों में अग्रणी रहने वाले प्रकाश रोहरा को देश के सबसे बड़े व्यापारी संघ कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हे गरियाबंद जिला इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीसी भरतिया और राष्ट्रीय महामंत्री व सांसद प्रवीण खंडेलवाल की सहमति से की गई है। उनके साथ निखिल साहू कोषाध्यक्ष और अजय नागदेव को महामंत्री मनोनीत किया गया है।

ज्ञात हो कि प्रकाश रोहरा को गरियाबंद के व्यापारिक जगत में एक अनुभवी, सशक्त और ईमानदार नेतृत्वकर्ता के रूप में जाना जाता है। वे कई वर्षों से गरियाबंद चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनके नेतृत्व में व्यापारियों की समस्याओं का समाधान हुआ। विभिन्न सामाजिक व जनहित के कार्य भी हुए। व्यापारिक संगठनों में उनकी संगठनात्मक क्षमता और सक्रिय भूमिका हमेशा प्रशंसनीय रही है।

 

कैट के प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन एवं प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र सिंह ने उन्हें बधाई दी है। उन्होंने विश्वास जताया कि रोहरा के नेतृत्व में गरियाबंद इकाई और अधिक मजबूत, संगठित और व्यापारी हितैषी बनेगी। रोहरा का अनुभव संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। वही नव-नियुक्त अध्यक्ष प्रकाशचंद रोहरा ने कहा कि यह मेरे लिए गौरव और जिम्मेदारी दोनों का विषय है। मैं व्यापारिक समुदाय की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूर्ण प्रयास करूंगा। व्यापारियों की समस्याओं के निराकरण, उनके अधिकारों की रक्षा एवं संगठन को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में हर संभव कार्य किया जाएगा।

इधर, रोहरा की नियुक्ति से व्यापारी वर्ग में हर्ष का माहौल है। नगर के व्यापारी हरीश भाई ठक्कर, ललित पारख, लीलाराम सिन्हा, नंदरेश गुप्ता, गफ्फु मेमन, अजय दासवानी, विनय दासवानी, प्रकाश सर्वैय्या, केशव साहू, विजय सिन्हा, गोपाल सिन्हा, पूनम देवांगन, उमेश सिंह, सलीम मेमन, सूफियान मेमन, रोशन देवांगन, रिजवान मेमन, भावेश सिन्हा, ललित साहू, जूली मेमन, नितेश ठक्कर, योगेश देवांगन, उत्तम सोनी, लोकेश सिन्हा,  प्रतीक तिवारी, खेम सिंह बघेल, प्रतीक सिंह, सहित कई व्यापारिक संगठनों व गणमान्य नागरिकों ने उन्हें बधाई दी है।


अन्य पोस्ट