गरियाबंद

नवापारा-राजिम, 18 जुलाई। नगर की सामाजिक व सेवाभावी संस्था अग्रवाल नवजागरण महिला मंडल के तत्वावधान में श्री राधाकृष्ण मंदिर के वृंदावन कुंज में 19 जुलाई शनिवार को सावन उमंग शॉपिंग एग्जीबिशन का अनूठा आयोजन किया जा रहा है। इस एग्जीबिशन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना व नारी सशक्तिकरण में अपना महत्वपूर्ण योगदान देना है। इस आयोजन से होने वाली आय को बच्चों की लिखाई-पढ़ाई व उनकी आर्थिक मदद करना तथा विभिन्न शालाओं में अध्यनरत जरूरतमंद छात्राओं की पढ़ाई में कोई रुकावट ना आ सके। शॉपिंग एग्जीबिशन में अधिकांशत स्टाल्स उन महिलाओं के लगाए जाएंगे जो आज देश की प्रगति व व्यापार में बढ़ चढक़र हिस्सा ले रही हैं। इस आयोजन में राखियां,कपड़े,गहने व अन्य श्रृंगार से संबंधित सामानो के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के व्यंजन के स्टाल लगाए जाएंगे।
इसके अलावा इस प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण नि:शुल्क नेल आर्ट और ब्यूटी टिप्स काव्या मेकओवर के द्वारा है। उक्त जानकारी संस्था की सिंटू अग्रवाल व रूपाली अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दी।